BeureucrateState News

छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उप्र के उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने आने की सहमति दी

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न अतिथियों को आमंत्रण देने के लिए प्रदेश के मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तारतम्य में आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को निमंत्रण पत्र भेंट किया।

शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार को निमंत्रण पत्र देने के लिए प्रवास पर हैं। आज उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा को निमंत्रण निमंत्रण पत्र देकर आयोजन में आमंत्रित किया गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने 29 दिसम्बर को रायपुर आने हेतु अपनी सहमती प्रदान की है। शिक्षा मंत्री श्री सिंह के साथ प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा पी दयानंद और कांग्रेस के प्रवक्ता आर पी सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री के आमंत्रण स्वीकार करने पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!