दो युवतियों की जघन्य हत्या, अज्ञात हमलावर को तलाश रही पुलिस

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में मंगलवार को अज्ञात हमलावर ने दो युवतियों पर चाकू और लोहे के तवे से हमला कर हत्या कर दी गई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे की है।

टिकरापारा थाना इलाके के मोतीनगर के गोदावरी नगर में एक युवती किराए के मकान में रहती थी। कल ही दूसरी युवती मिलने पहुंची थी। रात में दोनों युवतियां घर पर ही थीं, तभी अज्ञात हमलावर ने चाकू और तवे से दोनों पर कई वार किए। लहूलुहान युवतियों को तड़पते देखकर आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अम्बेडकर अस्पताल भेजा, जहां दोनों युवतियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक एक लड़की की शिनाख्त मनीषा साहू के रुप में की गई। वह रायगढ़ जिले की रहने वाली थी और यहां पिछले दो साल से किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दूसरी युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। वह कल ही मिलने के लिए आई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसके बाद ही दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठ पाएगा कि दोनों युवतियों की हत्यों क्यों की गई है और हत्यारे कौन हैं? पुलिस के अनुसार चाकू से हमले के साथ ही दोनों युवतियों के गले पर जख्म के गहरे निशान भी थे। दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!