Big news

दंतेवाड़ा बिग ब्रेकिंग : नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी में किया ब्लास्ट, 11 DRG के जवान शहीद… CM बघेल बोले- जवानों की शहादत बेकार नहीं नहीं जाएगी, उनकी किसी भी करतूत को बख्शा नहीं जाएगा… IG ने क्या कहा?… देखें घटना स्थल की लाइव विडियो और तस्वीरें… update

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर मिली है, अरनपुर में हुए एक बड़े ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है, एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी का उड़ा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जवान गाड़ी पर सवार थे, ये सभी डीआरजी के जवान थे, इनके अलावा एक गाड़ी का ड्राइवर भी थी, सभी को एक ब्लास्ट में उड़ाया गया है।

इस घटना में अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, नक्सलियों के खिलाफ जंग अंतिम दौर में है, उनकी किसी भी करतूत को बख्शा नहीं जाएगा।

इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

शहीद जवानों के नाम

error: Content is protected !!