नक्सल प्रभावित जगरगुण्ड़ा को सीआरपीएफ 223 ने किया गया सेनेटाईज

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

कोरोनो की इस लड़ाई मे हर कोई अपने तरीके से लड़ रहा हैं। जिसमें सीआरपीएफ 223 ने घोर नक्सल प्रभावित गांव जगरगुण्ड़ा जहां सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाईजर, दवायुक्त साबुन का वितरण किया गया। साथ ही गांव को सेनेटाईज किया गया। और सोशल डिस्टेंस को लेकर विस्तृत जानकारी भी दी गई।

जगरगुण्ड़ा गांव जो कि घोर नक्सल प्रभावित है। वहां पर जानकारी का अभाव है साथ ही सुविधाओं का भी अभाव है। ऐसे में सीआरपीएफ 223 बटालियन के द्वारा वहां पर सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तारलागुड़ा, आश्रमपारा, सुरपनगुड़ा से करीब तीन सौ ग्रामीण शामिल हुए। जिसमें सबसे पहले सीआरपीएफ अधिकारी रघुवंश कुमार ने ग्रामीणों को कोरोनो को लेकर जागरूक किया गया। कोरोनो बीमारी के लक्षण और बचाव के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्रामीणों को मास्क, दवायुक्त साबुन, सेनेटाईजर का वितरण किया गया। वही बाद में गांव के विभिन्न स्थानों को जवानों ने सेनेटाईज किया। इस दौरान त्रिलोकनाथ, प्रफुल चन्द्र, शशांक शेखर, अशोक कुमार यादव मौजूद थे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!