सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
(रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 40 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 48 मिनट पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 1 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 1 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 1 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 1 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 2 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 2 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 2 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 2 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस
छत्तीसगढ़

‘कांग्रेस के DNA में भ्रष्टाचार’: बीजेपी बोली- लाभ पहुंचाने रची थी साजिश, कांग्रेस का जवाब- कमीशन का खेल शुरू

सरगुजा.

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू गई है। चुनावी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दोनों एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक दूसरे के कार्यकाल को लेकर जमकर आरोप लगा रहे हैं। आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा करके सिर्फ भ्रष्टाचार ही करना मकसद नहीं था, बल्कि वह इसकी आड़ में टूलकिट के तौर पर रोहिंग्याओं को इस्तेमाल करके ऐसे तत्वों से अपने साजिशाना एजेंडे पर काम करवाना चाहती थी। ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए हमेशा भ्रष्टाचार में डूबा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने ऐसे ही कुछ कारनामे अपने शासनकाल में किए हैं जो अब धीरे-धीरे खुलते चले जा रहे हैं। भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से जिन विषयों को छुआ, उसी में उन्होंने घोटाले और भ्रष्टाचार किए। बहला-फुसलाकर अपनी गोद में उठाकर और उन्हीं के साथ घोटाले करके छत्तीसगढ़वासियों के साथ, किसान, मजदूर, महतारी, नौजवानों के साथ कांग्रेस पार्टी ने खुला छल किया। सबको पता है कि बेमेतरा जिले के बारगांव में किसान सम्मान निधि योजना के लिए 1 हजार 456 किसान पात्र के तौरह पर रजिस्टर्ड किए गए थे। उन सबके खातों में राशि आ गई। जब प्रारंभिक आशंका हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी जांच प्रारंभ की तब 854 ऐसे खाते मिले जो उस गांव के रहने वाले नहीं हैं। उनके नाम कोई जमीन ही नहीं है, न खेती है और न ही उनका वहां पर कोई निवास है। इन 854 खातों का रजिस्ट्रेशन कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। 854 अपात्र ऐसे हैं, जो ज्यादातर पश्चिम बंगाल से हैं।

'छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाकर पूजा करने का ढोंग'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि छत्तीसगढ़ियावाद की बात करने वाले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाकर उसे पूजने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के हिस्से में जो पैसा आने वाला है, उनके लिए इतना बड़ा षड्यंत्र कर रही है। 854 बचत खातों का नंबर, उसकी पासबुक होना, 854 लोगों से संपर्क होना गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि जो पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा के हैं, ऐसे लोगों से कांग्रेसियों ने संपर्क कैसे किया? किस आधार पर और क्यों ऐसे लोगों से संपर्क किया? क्या किसी के भी पास किसी का सेविंग अकाउंट नंबर हो सकता है? ऐसे लोगों के साथ कांग्रेसियों ने लिंक क्यों रखा है? क्या ऐसे लोग छत्तीसगढ़ में आकर कोई अपराध करके भाग नहीं सकते हैं? ऐसे लोगों को यहां क्यों बुलाया जाता है? आखिर इसका सत्यापन करने के लिए कभी-न-कभी तो यहां आए होंगे और आए होंगे तो इन्हें किसने बुलाया? किसके कहने पर बुलाया? गुप्ता ने कहा कि मामला ऐसा है जो छत्तीसगढ़ की फिजा को खराब करने वाला है। इस मौके पर मीडिया पैनलिस्ट सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

कांग्रेस का पलटवार- राजस्व निरीक्षक भर्ती में घोटाला
दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार बनते ही भाजपाई अपना मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की काली खेल में जूट गये हैं। जनवरी 2024 में हुआ राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में भारी गड़बड़ियां और घोटाला हुआ है। साय सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने अपने करीबियों को नियुक्त करने के लिए भारी भरकम लेन-देन किया है भ्रष्टाचार कर योग्य उम्मीदवारों के अधिकारो का हनन किया है। राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व  निरीक्षक संघ  पटवारी संघ ने परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ियां होने की शंका जाहिर की हैं। परीक्षा की जांच कराने की मांग की है।

'सरगुजा से ही 27 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन होना एक बड़ी हेराफेरी'
उन्होंने कहा कि कहा कि राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में सरगुजा से ही 27 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन होना एक बड़ी हेराफेरी घोटाला और लेनदेन को उजागर कर रहा है। इस पूरी शिकायत की पारदर्शी तरीके से सीबीआई की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के लिये राजस्व मंत्री को हटाया जाए।