Thursday, May 16, 2024
news update
State News

CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार को मिली जमानत…

Impact desk.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी। बता दें कि डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्‍हें आगरा से रायपुर पुलिस गिरफ्तार कर के लाई थी। तीन दिन वह जेल में रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को जमानत बेल लगाई गई। इस पर जज ने बेल दे दी है। यह जानकारी वकील गजेंद्र सोनकर ने दी।

उल्‍लेखनीय है कि ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद बघेल की ओर से जमानत के लिए आवेदन दायर नहीं किया गया था।

तीन दिन बाद जमानत के लिए आवेदन लगाया गया। जहां से जमानत मिल गई। ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर 4 सितंबर को डीडी नगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!