District Beejapur

मुख्यमंत्री ने फिर साबित किया छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है : लालू राठौर… जिले में धान बेचने वाले किसानों की संख्या तीन से चार सालों में ही 6336 से बढ़कर 13061 हो गई…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर. समर्थन मूल्य में धान खरीदी 1 नवंबर से किये जाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा स्वागत योग्य है। इस फैसले से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ में किसानों की सरकार है। राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है लगातार किसानों के हित में फैसले लिये जा रहे है। किसानों का कर्जामाफी के बाद राज्य में धान की खरीदी तथा केन्द्र सरकार के द्वारा धान की कीमत समर्थन मूल्य से अधिक देने का विरोध करने के बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ 9000 की सहायता इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता किसान और खेती किसानी है।उक्त बातें ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा कि बीजापुर ज़िले में वर्ष 2021-22 में धान बेचने वाले किसानों की कुल संख्या 13061 थी, 32362 हेक्टेयर रक़बा में 637103 क्विंटल धान का उत्पादन जिले में हुआ जिसे 2500 रुपए प्रतिक्विंटल समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने ख़रीदी की है। लालू राठौर ने आगे कहा कि पूर्व की भाजपा और डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के आँकड़ों को देखे तो वर्ष 2017-18 में धान बेचने वाले किसानों की संख्या मात्र 6336 थी और 16287 हेक्टेयर रक़बा में 256114 क्विंटल धान का ही उत्पादन हुआ करता था जिसका समर्थन मूल्य भी बहुत कम था। उन्होंने आगे कहा कि बीजापुर ज़िले में पिछले तीन से चार साल में भूपेश बघेल की सरकार में धान बेचने वाले किसानों की संख्या 6336 से बढ़कर 13061 हो गई है। और कृषि रक़बा 16287 से बढ़कर 32362 हेक्टेयर व जिले में धान का उत्पादन 256114 से बढ़कर 637103 क्विंटल हुआ जिसे 2500 रुपए समर्थन मूल्य में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जिले के किसानों से ख़रीदी है। जिले में कृषि क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव है। जिले के किसान कृषि को आय का मुख्य साधन बना लिए है जो पहले डॉक्टर रमन सिंह के सरकार में नहीं होता था और डॉक्टर रमन सिंह किसानों को समर्थन मूल्य भी बहुत कम देते थे। भाजपा और डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने लगातार पंद्रह सालों तक किसानों को ठगने का काम किया है।
भाजपा कभी सोच भी नहीं सकती की जितनी धान की कीमत छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रही है उतनी किसी भी भाजपा शासित राज्य की सरकारें अपने किसानों को नहीं दे रही है और केंद्र में बैठी भाजपा और मोदी सरकार ने भी किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया है बल्कि किसानों को पूर्व सरकार के दौरान मिल रही सुविधाओं को खत्म करने का काम किया है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि हर साल भाजपा की केन्द्र सरकार ने धान खरीदी में तमाम बाधा पैदा किया था। भाजपा कभी नहीं चाहती की छत्तीसगढ़ के किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीद हो। उनकी केन्द्र सरकार ने सेन्ट्रल पुल में उसना चावल लेने से मना कर दिया था। छत्तीसगढ़ का कोई भी भाजपा नेता सांसद, विधायक इस संबंध में केन्द्र से पहल करने आगे नहीं आया था। केन्द्र ने धान खरीदी के लिये छत्तीसगढ़ को पर्याप्त बारदाना नहीं दिया था। उसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने खुद व्यवस्था करके किसानों का पूरा धान खरीदा था। बारदानों के मामले में भी छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने यह प्रयास किया कि राज्य को पूरा बारदाना न मिले ताकि राज्य धान खरीदी न कर पाये। भाजपा के तमाम षंडयंत्रो के बावजूद कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी थी। तथा किसानों का पूरा धान खरीद कर अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। इस वर्ष भी रिकार्ड धान की खरीदी होगी।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि धान छत्तीसगढ़ की समृद्धि का प्रमुख आधार है। छत्तीसगढ़ प्रगति पथ की ओर अग्रसर है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो उसके पीछे धान की फसल है। राज्य के किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत मिल रही है। इसी कारण राज्य में उद्योग, व्यापार सभी खुशहाल है। कांग्रेस सरकार ने धान की रिकार्ड खरीदी कर पूरी कीमत देकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों की सहायता देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उचांईयो पर पहुंचाने का काम किया है।

error: Content is protected !!