District Bastar (Jagdalpur)

छग टीचर्स एसोसिएशन ने माना जेडी का आभार… प्रदेश में सर्वप्रथम बस्तर संभाग में पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पद के आदेश जारी होने पर जताई खुशी…

इंपैक्ट डेस्क.

जगदलपुर। शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला के पद पर प्रदेश भर में सबसे पहले बस्तर संभाग में पदोन्नति सूची जारी करने पर छग टीचर्स एसोसिएशन ने संयुक्त संचालक शिक्षण संभाग बस्तर का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छग शासन के मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले के अनुरूप निर्देश का पूरे प्रदेश में सबसे पहले बस्तर संभाग में मूर्त रूप लिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा है कि छग टीचर्स एसोसिएशन के थीम पर प्रदेश सरकार के शिक्षक एलबी संवर्ग को वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत संविलियन पश्चात पांच वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष में पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। जिसके अंतर्गत सहायक शिक्षक का प्रधान पाठक प्राथमिक शाला व शिक्षक के पद पर तथा शिक्षक को प्रधान अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पूरे प्रदेश में लगभग 46 हजार पदों पर पदोन्नति दिया जाना है। इसी अनुक्रम में प्रदेश में सर्वप्रथम बस्तर संभाग में आदेश पर पदोन्नति की मुहर लगी है। इस हेतु छग टीचर्स एसोसिएशन जिला बस्तर ने राज्य सरकार व संयुक्त संचालक का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
संघ के मीडिया प्रभारी नीलमणी साहू ने बताया कि शिक्षक एलबी संवर्ग को पद एवं अधिकारों के साथ पहली बार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओ में संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है। अभी तक ये पदीय दायित्व का निर्वहन प्रभारी के रूप में करते रहे हैं।
संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवसिंह चंदेल, जिला सचिव मो ताहीर शेख ने मांग की है कि पदोन्नति से रिक्त हुए पदों को योग करते हुए प्राथमिक प्रधान पाठक व शिक्षक के रिक्त पदों पर भी जल्द पदोन्नति आदेश जारी किया जाए।
छग टीचर्स एसोसिएशन के कमला शर्मा, अमित पाल, भूमिका निषाद, फुलदास नागेश, हरेन्द्र राजपूत, सुधीर दुबे, धनेश्वर बघेल, मंगल राम मौर्य, लूदर्शन कश्यप, देवानंद नाग, मनीष ठाकुर, रुद्रनारायण भारद्वाज, बुधराम कश्यप, भुवनेश्वर नाग, अमित अवस्थी, शत्रुघ्न कश्यप, हेमन्त मंडावी आदि ने शासन एवं प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है तथा पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामना प्रेषित की है।

error: Content is protected !!