District Bastar (Jagdalpur)

सेवा ही मेरा संकल्प होगा- किरण देव…

Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर ,07 दिसम्बर . जगदलपुर विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक किरणदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत का प्रमुख कारण पांच साल कांग्रेस की सरकार  थी। कांग्रेस ने केवल वादाखिलाफी की। विकास को ठप कर दिया। केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने में बाधाएं खड़ी की। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका बड़ा उदाहरण है। कानून व व्यवस्था की स्थिति खराब करके रख दी गई थी। अत्याचार का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा था। भ्रष्टाचार ने जनता को त्रस्त करके रख दिया था। इन सबसे विरोध में जनता खड़ी हो गई। भाजपा ने मुखर होकर कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और कामों का विरोध किया। इसमें सभी वर्ग ने भाजपा का साथ दिया। विशेषकर युवाओं और हमारी माताओं-बहनों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं की।

बस्तर को रायपुर से रेलमार्ग से जोड़ने की परियोजना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगी। मानता हूं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार रेल परियोजना को लेकर अपनी जिम्मेदारी से भागती रही। आवश्यक पूरी जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही वन व पर्यावरण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण यह देरी हुई है। केंद्र में भाजपा की सरकार और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने जा रही है। दोनों सरकारें मिलकर इस परियोजना को पूरा करेंगी। मैं इस मामले को लेकर सजग रहूंगा.
error: Content is protected !!