District Koraba

CG : निजी स्कूल में मधुमक्खी के हमले से एक शख्स की मौत…

इम्पैक्ट डेस्क.

कोरबा से एक निजी स्कूल में मधुमक्खी के हमले से एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जा रहा हैं कि स्कूल के उपरी हिस्से में शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के दौरान एक मजदूर छत से नीचे आ गिरा,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही इस घटना में आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थानांतर्गत दयानंद पब्लिक स्कूल की हैं। बताया जा रहा हैं कि गर्मी से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल बिल्डिंग के दूसरे माले पर शेड निर्माण का काम करवाया जा रहा था। काम में लगे मजदूर सुबह के वक्त अपना काम कर रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने उचाई पर काम कर रहे मजदूरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान स्कूल बिल्डिंग की छत पर भगदड़ मच गया। आनन फानन में सभी मजदूर मधुमक्खियों से बचने के लिए भागने लगे।

इसी दौरान गोपाल जलतारे मधुमक्खियों के काटने के बाद बचने के दौरान छत से नीचे गिर गया। इस घटना की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही मधुमक्खी के हमले में आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

error: Content is protected !!