सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 22 मिनट पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 36 मिनट पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 1 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 1 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 2 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 2 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 2 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 2 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 2 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 3 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 3 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 3 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 3 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 3 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 3 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 3 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 3 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 4 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 4 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद
छत्तीसगढ़

CG Lok Sabha Election 2024 : 11 सीटों पर तीन चरणों में होंगे मतदान, 19-26 व 7 मई को वोटिंग

राजनांदगांव/सरगुजा/रायगढ़.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शंखनाद हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी जिसमें एक सीट बस्तर के लिए मतदान किया जाएगा। 26 अप्रैल को तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी। वहीं तीसरे चरण में सात मई को सात सीटों सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब यहां बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं फिलहाल राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, तो वहीं दो कांग्रेस के खाते में हैं। भाजपा ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया जबकि कांग्रेस ने अभी तक छह प्रत्याशियों का ही एलान किया है। पांच सीटों पर घोषणा बाकी है। भाजपा ने रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से सीट से विजय बघेल, राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय, सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर सीट से तोखन साहू, कोरबा सीट से सरोज पांडेय, महासमुंद सीट से रूप कुमारी, रायगढ़ सीट से राधेश्याम राठिया, बस्तर सीट से महेश कश्यप, कांकेर सीट से भोजराज नाग और जांजगीर से कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं कांग्रेस ने राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, राजेन्द्र साहू को कांग्रेस ने दुर्ग से प्रत्याशी घोषित किया है जबकि पांच सीटों पर अभी उम्मीदवार उतारना बाकी है।

2019 में कब हुआ था चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच सात चरणों में हुए थे। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुए थे।चुनाव आयोग ने राज्य में 11 अप्रैल 2019, 18 अप्रैल 2019 और 23 अप्रैल 2019 को तीन चरणों में मतदान की घोषणा की थी। 2019 में 11 अप्रैल को बस्तर, 18 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और 23 अप्रैल को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में वोटिंग हुई थी।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नौ और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। इसके अलावा 2009 में बनी यूपीए सरकार के दौरान बीजेपी ने 10 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिली थी।