CG breaking

CG : आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से फिल्मकार अशोक चंद्राकर का निधन…

इंपेक्ट डेस्क.

रायपुर।  फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए थे।

उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज गांव मुजगहन में किया जाएगा।

बताते चलें कि अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी के मुताबिक बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!