Big newsBreaking NewsDistrict KankerStyle

CG ब्रेकिंग : BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली… पश्चिम बंगाल का रहने वाला था…

इंपैक्ट डेस्क.

कांकेर। जवानों की ओर से सुसाइड करने की खबर थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कांकेर में BSF के जवान ने अपनी
सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने सुबह 6 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। SP शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।

घटना कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप की है। बताया जाता है कि जवान उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन का था। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। खबर लिखे जाने तक मामला अज्ञात है कि जवान ने अपने आप को क्यों गोली मारकर आत्महत्या की।

error: Content is protected !!