AccidentBig news

CG बड़ी ख़बर : ट्रक और पिकअप की टक्कर, 11 लोगों की मौत और 15 घायल… मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया…

इम्पैक्ट डेस्क.

भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक की टक्कर में 11 लोगों की मौत की खबर है। सड़के हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को भाटापारा व बलौदा बाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का मामला है। एसआई संजीव सिंह राजपूत ने बताया कि घटना में दबे हुए घायलों व मृतकों को बाहर निकालने का कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या की सही जानकारी में समय लगेगा लेकिन बलौदा बाजार एस पी दीपक झा ने 11 मृतकों की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!