District Bastar (Jagdalpur)

CG : शादी के रस्मों के बीच हुई लाइट गुल, फिर मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक… आरोपी फ़रार… बच्चे महिला समेत अन्य 10 से ज्यादा लोग घायल…

इम्पैक्ट डेस्क.

शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक हुआ है। बुधवार देर शाम शादी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। एसिड के छीटें आसपास में मौजूद करीब 10 से ज्यादा लोगों पर पड़े। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बस्तर जिले के आमाबाल गांव का है। सुधापाल का रहने वाला डमरू बघेल (23) की शादी सुनीता कश्यप (19) के साथ हो रही थी। चारों तरफ खुशियों का माहौल था।

जैसे ही एसिड अटैक हुआ तो शादी में शामिल हुए रिश्तेदार समेत गांव के लोग यहां-वहां भागने लगे। कुछ देर के बाद जब लाइट आई तो देखा दूल्हा-दुल्हन दोनों के शरीर के कई अंगों में एसिड के छींटे पड़े थे। इसके साथ ही बच्चे महिला समेत अन्य 10 से ज्यादा लोग इस एसिड अटैक से घायल हुए थे। इसके बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इस मामले की जानकारी फौरन भानपुरी थाना के जवानों को दी गई।

बताया जा रहा है कि एसिड अटैक करने वाला मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस को शक है कि इस वारदात में दूल्हा दुल्हन के परिवार के ही कोई सदस्य शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों की माने तो जिन लोगों पर एसिड अटैक हुआ है उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में ही सभी को भर्ती करवाया गया है।

error: Content is protected !!