लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र की आठ सीटों पर 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ
मुंबई, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को महाराष्ट्र की आठ सीटों पर 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम तथा मध्य मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि वर्धा में 62.65 प्रतिशत, अमरावती में 57.46, यवतमाल-वाशिम में 56.77, परभणी में 53.79, अकोला में 54.12, नांदेड़ में 59.57, बुलढाणा में 55.88 और हिंगोली में 52.03 प्रतिशत
Read More