जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दिया धरना… कोरोना के चलते अपने—अपने घरों पर धरना पर बैठे नेता…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर/जगदलपुर।

भाजपा द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने—अपने घरों पर रहकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया।

ग्राम बिल्हा स्थित निवास पर आज दोपहर 3 बजे से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धरना प्रदर्शन किया। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों से अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सीमित संख्या में कहीं दो, कहीं चार जरूरत और नियमों के हिसाब से मास्क लगाकर प्रदर्शन किया।

वहीं इसी क्रम में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रदेश मंत्री किरण देव ने भी अपने निवास पर धरना प्रदर्शन किया। श्री देव ने कहा कि कोरोना से संघर्ष के इस काल में कांग्रेस सरकार जनता के हितों की पूर्णत: उपेक्षा कर रही है। सरकार की नीतियों से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अराजकता का माहौल पैदा हो गया है।

किरण देव ने इम्पेक्ट से चर्चा में कहा पूरे प्रदेश में भाजपा कोरोना लॉक बंदी के दौरान शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। भाजपा का यह मानना है कि प्रदेश सरकार आय अर्जित करने के लिए लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!