छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : मुरुम खदान में 6 मजदूरों की मौत… मृतकों में 5 महिलाएं एक पुरुष
Getting your Trinity Audio player ready...
|
इम्पैक्ट डेस्क.
रायपुर. जगदलपुर में बड़ा हादसा हो गया है, यहां मुरुम खदान धंसने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 12 मजदूरों के खदान के नीचे दबे होने की आशंका है, राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, खदान से मुरुम हटाने का काम जारी है, कहा जा रहा है कि अभी भी करीब एक दर्जन लोग मुरुम खदान में फंसे हुए हैं। जेसीबी से मुरुम हटाई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका पर टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।