AccidentBig news

बड़ा हादसा : 200 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल…

इम्पैक्ट डेस्क.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। 

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। हादसे में हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। 

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

error: Content is protected !!