सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 3 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 3 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 4 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 5 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 6 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 7 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 7 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
मनोरंजन

जल्द ही OTT पर बाहुबली की एनिमेशन सीरीज ‘बाहुबली: क्राउड ऑफ ब्लड’

मुंबई

'बाहुबली' और RRR जैसी ग्लोबल हिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली अब एनिमेशन फिल्म में हाथ आजमाना चाहते हैं। यह खुलासा उन्होंने खुद हैदराबाद में हुए एक इवेंट में किया। अपनी सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के प्रीक्वल के तौर पर OTT पर एनिमेशन सीरीज 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' लेकर आ रहे राजामौली ने बताया कि वह काफी सालों से एनिमेशन फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

एसएस राजामौली ने कहा, 'एनिमेशन फिल्म बनाने का ख्याल मेरे दिमाग में बहुत वक्त से है। मैं जैसे-जैसे फिल्में बनाता हूं, वैसे-वैसे सीखता हूं और फिर उस जानकारी का उपयोग अपनी फिल्मों में करता हूं। अपनी फिल्म 'ईगा' (मक्खी) में मैंने एनिमेशन का एक छोटा पार्ट रखा था। वहीं, 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' के को-प्रड्यूसर शरद देवराजन का काम देखकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है, ताकि मैं एक दिन उन स्किल्स का इस्तेमाल करके एनिमेशन फिल्म बनाने के अपने सपने को पूरा कर पाऊं।'

यहां 'बाहुबली' को एनिमेटेड सीरीज के रूप में लाने की वजह के बारे में राजामौली ने बताया, 'जब हम 'बाहुबली' फिल्म की दुनिया और किरदारों के ग्राफ को रच रहे थे, तभी हमें लगा था कि इसमें ऑडियंस के लिए फिल्म से ज्यादा बहुत कुछ है। हॉलीवुड में जब भी कोई ब्रांड क्रिएट होता है, वह अलग-अलग फॉर्म में आता जाता है, लेकिन इंडिया में ऐसा नहीं होता।'

सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक नहीं चाहते 'बाहुबली' फ्रेंचाइज
राजामौली ने आगे कहा, 'इंडिया में अगर फिल्म अच्छी चलती है, तो बस बॉक्स ऑफिस पर चलकर खत्म हो जाती है। हम ऐसा नहीं चाहते थे। हम इस फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन हमें पता नहीं था कि यह कैसे करें। हमने कई तरीके में उसे लाने की कोशिश की, हमने गेम, वीआर फिल्म, सीरीज सब बनाने की कोशिश की और यह सीखा कि इसके लिए सही लोगों से जुड़ना बहुत जरूरी है। हम फिल्म बनाने में एक्सपर्ट हैं। एनिमेशन या गेमिंग में नहीं हैं तो हमें सही व्यक्ति को खोजने में वक्त लगा।'

'बाहुबली' को आम लोगों तक पहुंचाने का मकसद
एसएस राजामौली ने आगे बताया, 'फिर, जब हमें शरद देवरंजन ने इसे एनिमेशन में बनाने का अपना विजन बताया कि कैसे भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में एनिमेशन बच्चों के कार्टून फिल्मों से आगे नहीं जा पाया है, और वह इसे जापान और पश्चिमी देशों की तरह आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो हम उनसे जुड़े कि वह इस कहानी को और ले जाएं। हालांकि, मेरे लिए खुद को पीछे रखकर 'बाहुबली' को शरद के हाथों में सौंपना बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन जब मैंने उन्हें 'बाहुबली' को लेकर अपना विजन समझाया कि बाहुबली की आत्मा क्या थी जिससे लोग जुड़े तो उन्होंने उसे समझा और उसे बहुत अच्छे से आगे लेकर आए हैं। हमारी कोशिश बाहुबली को बहुत से अलग-अलग मीडियम में लेकर जाना है। हमारे यहां एक बड़ी तादाद फिल्म से इतर किताबों, कॉमिक्स, गेम्स, एनिमेशन जैसे माध्यमों से कहानियां देखती है, हमें बाहुबली को इन सभी माध्यमों में लोगों तक पहुंचाना है।'