Wednesday, May 15, 2024
news update
State News

अनुराग ठाकुर बोले : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार, करोड़ों रु और सोना मिला… CM को शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए…

इंपेक्ट डेस्क.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि “जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में। शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से उनके ऊपर आरोप लगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारी जेल में या बेल पर हैं। उनके ऊपर केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं, सोना पकड़ा गया है। उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफे दे देने चाहिए थे पर नहीं दिए। अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

पीएम को लेकर एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसका उप मुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिसका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके सांसद से लेकर विधायक लोग जेल में हैं। ये वो लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर सत्ता में आए थे। भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए हैं। एक के बाद एक दूसरा उनका नेता जेल में है। पंजाब में उनकी सरकार बनते ही 2 महीने के भीतर आप के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार चलते इस्तीफा देना पड़ा। सीएम केजरीवाल के पास जवाब नहीं है। उन्हें शराब घोटाले में शर्मसार होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली केउप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग भी जेल गए हैं, लेकिन अभी किंग पीन बाहर है। किंग पीन का भी नंबर आएगा, जांच चल चल रही है और जिन-जिन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट सीएम केजरीवाल ने दिया है। वह एक साल से जेल में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को किसने अधिकार दिया कि वो ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। सभी एक-एक साल से जेल में हैं। सत्येंद्र जैन जेल में हैं। मनीष सिसोदिया जेल में हैं। संजय सिंह जेल जा रहे हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अगली किसकी बारी है यह मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी है।

बता दें कि केंद्रीय खेल, युवा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर आज रायपुर आए हुए हैं। वो एक निजी होटल में मीडिया संवाद सह एप लॉन्च करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मौजूद हैं। बैठक में कई केंद्रीय योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

error: Content is protected !!