शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 1 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 2 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 3 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 4 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 4 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
छत्तीसगढ़

हसदेव अरण्य इलाके में पेड़ कटाई के मामले पर विपक्ष के तीखे तेवर

रायपुर

हसदेव अरण्य इलाके में पेड़ कटाई के मसले पर विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव की ग्राह्यता पर जोरदार बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा में सवार्नुमति से अशासकीय संकल्प पारित होने के बाद भी सीएम के शपथ लेने से पहले पीसीसीएफ ने पेड़ कटाई की अनुमति दे दी, और पेड़ काटे गए। चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्य गर्भगृह में चले गए और सदन की कार्रवाई से स्वयमेव निलंबित भी हो गए।

प्रश्नकाल के तुरंत बाद डॉ. महंत और अन्य कांग्रेस सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव की सूचना देकर हसदेव अरण्य इलाके में पेड़ कटाई का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पक्ष, और विपक्ष ने 26 जुलाई 2022 को अशासकीय संकल्प पारित किया था। हसदेव अरण्य इलाके में कोल ब्लॉक का आबंटन निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद आपकी सरकार आने के बाद, और सीएम के शपथ लेने से पहले प्रधान मुख्य वनसंरक्षक ने पेड़ काटने की अनुमति दे दी।

उन्होंने कहा कि करीब 91.30 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़ कटाई की अनुमति दी गई। यह सब संकल्प पारित होने के बाद भी दिया गया। यह अत्यंत दुखद है। इलाके में जल, जंगल, जमीन और वन्यप्राणियों के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के लिए समस्या पैदा हो गई है। इससे विचरण करने वाले हाथी और मानव द्वंद्व कहां तक बढ़ेगा, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी पेड़ों की कटाई हो गई। कोई अदृश्य शक्तियां है, जिसकी वजह से पेड़ों की कटाई हुई है। कोई भी खदान संचालन की अनुमति न दी जाए, इसके बावजूद अनुमति दी गई है, यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ वन्य जीवन प्रभावित होगा, बल्कि हसदेव बांगो डेम को खतरा पैदा होगा।

विपक्षी सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी सदस्यों ने यह भी कहा कि यह इलाका नो गो एरिया के रूप में जाना जाता है। केवल 15 फीसदी कोयला भंडार ऐसे हैं जो घने जंगल, और नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में है, उन्हें बचाया जाना अत्यंत जरूरी है। शेष 85 फीसदी कोयला भंडार देश में कोयले की जरूरत सौ साल तक पूरी कर सकते हैं। हसदेव अरण्य के 20 कोल ब्लॉक जिनमें से दो ब्लॉक में खनन शुरू हुआ है। पूरी तरह से नो गो डिक्लेयर हुए थे। इनका कुल क्षेत्र 453 वर्ग किलोमीटर है जो कि कुल हसदेव अरण्य क्षेत्र का 40 फीसदी हिस्सा है। इससे सडक, रेल लाईन या अन्य निर्माण होने से पूरे जंगल का 70 फीसदी क्षेत्र खुली खदान में बदल जाएगा। इसका असर यह होगा कि हसदेव नदी का जलग्रहण क्षेत्र पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। आसंदी ने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंचे और सदन की कार्रवाई से निलंबित हो गए। बाद में बहाल भी हो गए।