viral news

पत्नी की हत्या करके घर में ही दफनाया… 18 महीने बाद एक गलती से खुला कत्ल का राज…

इम्पैक्ट डेस्क.

18 महीने पहले महिला अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है। याद में पागल हो चुके पति ने ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह पुलिस के सामने रो-रोकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा। पुलिस को हालांकि उस पर पहले से ही शक था और वह उसकी एक गलती का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कत्ल पर से पर्दा उठा। पुलिस ही नहीं आस-पड़ोसियों के होश उड़ गए। कत्ल करने के बाद उसने बचने का हर तरीका आजमाया और इतने महीनों तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। लेकिन, एक गलती ने उसका भंडाफोड़ कर दिया…

मामला केरल के नजरक्कल पुलिस थानाक्षेत्र के एर्नाकुलम इलाके का है। यहां संजीव और उसकी पत्नी राम्या हंसी-खुशी रहते थे। अगस्त 2021 में अचानक उसकी पत्नी लापता हो गई। आस-पास के लोग संजीव के लिए दुखी हुए। संजीव ने अपनी पत्नी को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिरकार फरवरी 2022 को उसने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

पुलिस को संजीव पर पहले से ही शक था। पूछताछ में जब भी उससे कोई सवाल पूछा जाता, वह विक्टिम कार्ड खेलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता। किसी भी सवाल का उसने सही जवाब नहीं दिया था। पुलिस को भी जांच में गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस टीम ने उस पर डेढ़ साल तक कड़ी नजर रखी और टीम द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे गिरफ्तार किया।

क्या है पुलिस की कहानी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन कॉल्स पर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संजीव ने तब उसे घर के पास ही दफना दिया था और वह डेढ़ साल तक घर में रखा। आरोपी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को बता कर अगली शादी की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है।

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के अंदर खुदाई के दौरान महिला के शव के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर संजीव को हत्या के आरोप में और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

error: Content is protected !!