State News

BJP की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कल से दूरबीन यात्रा…

इंपेक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की दूरबीन यात्रा की शुरूआत होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, कल यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने कार्यकर्ताओं के साथ दूरबीन से विकास खोजने का काम शुरू करेंगे। रायपुर शहर की पश्चिम विधानसभा से विकास खोजो यात्रा शुरू होगी।


आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया से पीसी में दूरबीन यात्रा की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास को खोजने दूरबीन लेकर निकलने वाले हैं। रायपुर की जनता को पौने 5 साल में क्या बताएं दिया। एक भी ऐसा काम बताएं जिसका भूमिपूजन और लोकार्पण किया हो।

error: Content is protected !!