Big news

जोरदार धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान… 3 की मौत, 7 जख्मी…

इम्पैक्ट डेस्क.

गाजियाबाद के लोनी में बुधवार को एक घर में शक्तिशाली विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई तो 7 लोग घायल हो गए हैं। लोनी में निठौरा रोड पर आशियाना सिटी में घर के भीतर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धस्वस्त हो गया। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बताया, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया। मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला, 15 साल और 10 महीने के दो बच्चों की मौत हो गई। मुनीर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!