District Bastar (Jagdalpur)

9सुत्रीय मांग को लेकर डाक कर्मियो बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news

जगदलपुर /भानपुरी, 13 दिसम्बर . 9 सूत्रीय समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर आल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन और नेशनल यूनियन ऑफ ग्रामीण डाक सेवक संघ ने राष्ट्रव्यापी और अनिश्चित कालीन कालीन हड़ताल शुरु की है। मंगलवार से डाक कर्मचारियों ने डाकघर भानपुरी के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भानपुरी उप डाकघर के सैकड़ों डाक कर्मियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। हड़ताल के पहले ही दिन से ग्रामीण अंचलों में डाक सेवाएं बाधित रही। हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा देखा गया। पोस्ट ऑफिस शाखा कार्यालायों में संचालित आधार सेंटर बंद हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वह विगत कई वर्षों से समान वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी में वृद्धि, ग्रामीण डाक सेवकों व उनके स्वजनों को चिकित्सकीय सुविधाएं देने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। दो माह पूर्व की गई थी सांकेतिक हड़ताल

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को सांकेतिक हड़ताल की थी। यह हड़ताल संभागीय और शाखा स्तर पर की गई थी। इस दिन वादा निभाओ दिवस मनाते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन भी किया गया था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

error: Content is protected !!