शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 1 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 1 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 1 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 1 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 1 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 2 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 2 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 2 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 3 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 3 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 3 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 3 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 3 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 3 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 3 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 3 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 3 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा
राजनीति

1000 रथ, 4500 विधानसभा, 6000 पेटियां… अच्छे सुझाव को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी

नई दिल्ली
मिशन 2024 के लिए बीजेपी युद्धस्तर पर जुट गई है। कुछ दिनों ही पार्टी के 150 कैंडिडेट का ऐलान हो सकता है। इधर, दूसरी तरफ पार्टी ने घोषणापत्र के लिए 'महाअभियान' शुरू कर दिया है। BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र (घोषणापत्र) तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव लेने की शुरुआत कर है। पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि जो भी अच्छे और ऐसे सुझाव होंगे जो लागू किए जा सकते हैं पार्टी उन्हें अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

15 मार्च तक पूरा होगा काम

BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को विकसित भारत-मोदी की गारंटी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नड्डा ने कहा, ‘देश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में विडियो वैन के जरिए से हम करीब 250 जगहों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे। उनके सुझावों को भी हम अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने का काम 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।’ पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि पार्टी की योजना आने वाले दिनों में हर लोकसभा क्षेत्र में इस तरह के दो-दो ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ वाले रथ भेजने की है।
देशभर में घूमेंगे 1000 रथ

सोमवार को 25 रथ दिल्ली से रवाना किए गए। इस तरह के 1000 रथ देश भर में घूमेंगे। BJP की योजना है कि इनके जरिए 954 जिलों में आउटरीच किया जाएगा। पार्टी 4500 विधानसभा को कवर करेगी। BJP की केंद्रीय टीम की तरफ से देशभर में 6000 जगहों पर सुझाव पेटियां रखी जा रही हैं, जिसमें लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। पार्टी की राज्य इकाइयां भी अपने स्तर पर लोगों से सुझाव लेकर उन्हें संकल्प पत्र बनाने वाली टीम तक पहुंचाएगी। पार्टी कार्यकर्ता डोर टु डोर जाकर भी लोगों से सुझाव लेंगे। सुझाव लेने के अभियान के तहत कम-से-कम एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का टारगेट रखा गया है।

एक-एक चीज पूछेगी बीजेपी

BJP के एक नेता ने कहा, ‘सुझाव तो हम लेंगे ही साथ ही जब कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे तो सुझाव लेने के साथ ही वह फीडबैक भी लेंगे कि पार्टी को लेकर उनकी क्या सोच है। साथ ही किस लोकसभा सीट में पार्टी की क्या स्थिति है। पार्टी कहां मजबूत है और कहां और ध्यान देने की जरूरत है।’ कुछ दिन पहले हुए पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया था कि नमो ऐप के जरिए पिछले डेढ़ साल में 15 लाख लोगों ने अपने सुझाव भेजे हैं। BJP पिछले लोकसभा चुनाव में जहां वादों के साथ मैदान में थी वहां इस बार वादों की जगह ‘मोदी की गारंटी’ ने ले ली है।