रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 10 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 10 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 11 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 11 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 11 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 11 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 12 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 12 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 12 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 14 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 14 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 14 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 15 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 15 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान, उद्धव को 21, कांग्रेस 17 और शरद पवार 10 सीट…

मुंबई

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है. इसके तहत 21 सीटों पर शिवसेना का उद्धव गुट, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों दलों के प्रमुख नेता- उद्धव ठाकरे, शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण मौजूद रहे.

इस दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है. हमें तानाशाही से लड़ना होगा. गठबंधन के लिए सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में बैठाया गया. हमने सीट शेयरिंग की समस्या खत्म कर दी है. हमारे कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी को हराने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए.'

नाना पटोले ने आगे कहा, 'वे हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग बता रहे हैं, वह डरे हुए है. वोट ट्रांसफर होगा. हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है.लोग हमारे लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वे मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं. लोग मोदी को वोट क्यों देंगे?'

कौन किस सीट पर लड़ेगा चुनाव

शिवसेना (यूबीटी)- उद्धव की शिवसेना को गठबंधन में सर्वाधिक 21 सीटें मिली हैं जो इस प्रकार हैं- जलगांव, परभणी, नाशिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हातकणंगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल वाशीम, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर- पूर्व

कांग्रेस- कांग्रेस जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें शामिल हैं- नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा गोदिंया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामटेक और उत्तर मुबई.

एनसीपी पवार- एनसीपी (पवार) को 10 सीटें मिली हैं जिनमें बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड शामिल है.

उद्धव ठाकरे का पीएम पर हमला

वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, 'सीटों पर लड़ने की इच्छा सभी की है. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यह भी रखें कि हमारी लड़ाई महत्वपूर्ण है.'

उद्धव ठाकरे ने कहा,  'कल प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे… एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की सभा भी थी… प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी… अगर हम उनकी(पीएम मोदी) आलोचना कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि हम 'भ्रष्ट जनता पार्टी' यानी भाजपा के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं.'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'वह (मोदी) सिद्धातों पर आधारित नेतृत्व नहीं दे पाए हैं. वह बाहर आकर कह रहे हैं कि हम नकली सेना हैं..उन्होंने लोगों पर छापे मारे और चुनावी बांड में पैसे लिए. भ्रष्ट जनता पार्टी और उनके साथ वसूली सेना है. उन्होंने एक वॉशिंग मशीन खोली है. उनके साथ दाग अच्छे हैं वाला वॉशिंग पाउडर हैं.'