D-Bastar DivisionDistrict SukmaState News

आयोध्या में भव्य मंदिर की रखी गई नींव…रामाराम पहुंच कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी…हरीश कवासी ने कहा करोड़ो लोगो का सपना हुआ पूरा…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि उन महापूरूषों व करोड़ों लोगो का सपना पूरा हो रहा है। आयोध्या में भव्य मंदिर का शिलान्यास किया जा रहा है। 1985 में स्व. राजीव गांधी ने रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण का दूरदर्शन में प्रसारित किया था। उनके द्वारा ही 1986 में पहला द्वार खोलने का काम किया गया था। उसके बाद ही आयोध्या में भगवान राम के दर्शन हुए थे। निश्चित रूप से राजीव गांधी व महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था वो पूरा हुआ। पुरे देश में उत्साह का माहौल है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगमन पथ में से एक रामाराम को भव्य रूप देने और पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है जोे तारीफे काबिल है। साथ ही राम कण-कण में है और आज कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने घरो में दीए जलाऐंगे उक्त बाते इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए हरीश कवासी ने कही।


आज सुबह करीब 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू समेत दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता रामाराम मंदिर पहुंचे। यहां पर श्रीराम के जयकारों से रामाराम गूंज उठा। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और पूजा-पाठ कर विश्व में शांति स्थापित करने की प्रार्थना की। उसके बाद रामारामिन माता के दर्शन किए और वहां पर आरती की। उसके बाद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे जहां पर रामायण पाठ में शामिल हुए। और इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और श्रीराम के जयकारे लगाए गए।


आयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन किया गया जो एतिहासिक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा ने रामगमन पथ में से एक रामाराम को सौदर्यकरण करने का फैसला लिया है। और कौशल्या के राम एक दिया राम के नाम पर सुकमा जिले में कांग्रेसी कार्यकर्ता जलाऐंगे। – राजू साहू अध्यक्ष नगर पालिका सुकमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!