Breaking NewsEntertainment

पहली बार बोलीं रिया, वीडियो में हाथ जोड़कर कहा- इंसाफ मिलने का भरोसा है, सत्यमेव जयते… see video

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती सामने आईं। सुशांत की गर्लफ्रैंड रही रिया ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। उन्हें भरोसा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। इसके बाद रिया ने कहा- सत्यमेव जयते, सच की जीत होगी।

सुशांत के पिता ने रिया और उसके परिवार के खिलाफ पटना में केस दर्ज करवाया है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके खाते से पैसे ट्रांसफर के जैसे आरोप लगे हैं। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इस मामले को पटना से मुंबई शिफ्ट किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!