Big newsCG breakingState News

स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में सरगुजा से आई महिला पाॅजिटिव…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के राजधानी के बंगले में सरगुजा से आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

महिला की कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के साथ बंगले के स्टाफ और नियमित आने वाले 70 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। महिला को छोड़कर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की रहवासी एक महिला कैंसर के इलाज के लिए रायपुर आई थीं। कैंसर पीड़ित महिला मंत्री के स्टाफ के लोगों से मिली। इसके बाद मंत्री स्टाफ के कर्मचारियों ने अंबेडकर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।

कैंसर पीड़ित महिला का ऑपरेशन से पहले कोरोना टेस्ट हुआ। कोरोना जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मंत्री स्टाफ में खलबली मच गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ-साथ विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और बंगले के गार्ड व अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। टेस्ट में महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री और अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!