डीआरजी से मुठभेड़… नक्सली मारा गया… हथियार बरामद…
इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
सुकमा जिले के तोंगपाल इलाके में आज शाम हुए मुठभेड में डीआरजी को सफलता मिली है।
डीआरजी और पुलिस की मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मृत नक्सली के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।
मृतक नक्सली के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ तोंगपाल थानाक्षेत्र में हुई है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि की है।
नक्सली मुव्हमेंट की सूचना पर जिला पुलिस और डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। तोंगपाल थाना क्षेत्र के पुसपाल इलाके में पार्टी की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई। गोली बारी के बाद नक्सली भागने में सफल हो गए। मौके की सर्चिंग में मृत नक्सली का शव बरामद किया गया।