सोनिया गांधी संसदीय दल की नेता चुनी गईं, सीएम भूपेश समेत कांग्रेसजनों ने दी बधाई
इम्पेक्ट न्यूज.
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी को ट्वीट पर बधाई दी है। श्री बघेल ने ट्वीट पर लिखा है-कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी को बहुत शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और विचारधारा की लड़ाई प्रभावी ढंग से जारी रखेगी।
कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती सोनिया गांधी को बहुत शुभकामनाएं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 1, 2019
हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और विचारधारा की लड़ाई प्रभावी ढंग से जारी रखेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव मोतीलाल वोरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री रूद्र कुमार गुरू, सहित सभी मंत्री मंडल के सदस्यों, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना महंत और दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, मोर्चा संगठनों, विभागो, प्रकोष्ठों, प्रदेश प्रमुखों ने भी सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी।
इनके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, विकास तिवारी जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी बधाई दी।