रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 19 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 20 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 21 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 22 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 24 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 25 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 47 मिनट पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 57 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
Breaking News

छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लाॅकडाउन… सीएम ने की घोषणा…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर। 

छत्तीसगढ़ की जनता को कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा: यह निर्णय कठोर, लेकिन आपके, आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए आवश्यक, इस संकट की घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ

अत्यावश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराना दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे

बिजली, जल, घरेलु गैस, साफसफाई तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेंगी

रायपुर, 22 मार्च 2020/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है । बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन किया है।

कोरोना वायरस की महामारी से बचने और लड़ने में यह अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है । आज के आपके सहयोग से मेरा यह विश्वास अब प्रबल हो गया है कि अगले कुछ हफ्ते यदि हमने इसी तरह अपने दायित्व का पालन किया और अपने घरों में रहे तो हम छत्तीसगढ़ और देश में कोरोना को हराने में कामयाब हो जायेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसीबत के समय छत्तीसगढ़ और देश के लोगों ने हमेशा समर्पण और देशप्रेम का भाव दिखाया है । हमने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई आवश्यक फैसले लिये है ।

विश्वभर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन या आइसोलेशन को ही एकमात्र कारगर तरीका माना गया है और वो इसका कड़ाई से पालन भी कर रहे है । केंद्र शासन ने 31 मार्च तक यात्री रेल सेवा को बंद कर दिया । छत्तीसगढ़ में भी वायरस के फैलाव को रोकने के लिये हमने इसे शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्णय लिया है । इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी।

अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराणा दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे । इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, जल प्रदाय सेवाएं, घरेलु गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफसफाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी।

नागरिकगण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टोल फ्री नम्बर 104 एवं अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 112 नम्बर डायल कर सम्पर्क करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कठोर है लेकिन आपके, आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए ऐसा करना आवश्यक है । इस संकट की घड़ी में आपका मुख्यमंत्री, सरकार और उसका पूरा महकमा आपके साथ है । मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम इस महामारी पर विजय पाने में सफल होंगे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *