ISIS ने ली श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी, हमले में गई थी 321 लोगों की जान
- न्यूज डेस्क.
श्रीलंका में बीते रविवार को देश के गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
वहीं दूसरी ओर विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 321 हो गई जिनमें 38 विदेशी शामिल हैं। श्रीलंका में हुए सबसे घातक हमले में 10 भारतीयों की भी मौत हुई है।
श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और आलीशान होटलों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले और आठ सिलसिलेवार शक्तिशाली धमाके किये गये। इन होटलों में काफी संख्या में विदेशी आते हैं।
इन धमाकों में छह भारतीय समेत 321 लोगों की मौत हो गयी। धमाकों ने लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के खात्मे के बाद से द्वीपीय देश में एक दशक से जारी शांति को छिन्न-भिन्न कर दिया है। रविवार के हमले के बाद द्वीपीय देश में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया था।