मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 8 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 8 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
राष्ट्रीय

जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ तो समुद्र में कूदा चालक दल, फिर बचाने आया INS कोलकाता

नई दिल्ली

बीच समुद्र में कॉमर्शियल जहाजों पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना लगातार मुस्तैदी से भारतीय हितों की रक्षा के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी बचा रही है। चार मार्च को नौसेना ने लाइबेरिया के ध्वज वाले कॉमर्शियल जहाज के चालक दल को सुरक्षित निकाला था जब उनके जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। अब ऐसा ही कारनामा 6 मार्च को भी कर दिखाया। समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने 6 मार्च को अदन की खाड़ी में एक जहाज पर हमले के बाद नौसेना ने मदद भेजी।

भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा कि बारबाडोस के झंडे वाले बल्क कैरियर एमवी ट्रू कॉन्फिडेंस पर अदन की खाड़ी से लगभग 55 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में ड्रोन/मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले से जहाज पर आग लग गई और चालक दल के कुछ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग इतनी भयानक थी कि चालक दल को लाइफ बोट लेकर समुद्र में कूदना पड़ा।

जान बचाने के लिए उन्होंने भारतीय नौसेना से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद भारतीय नौसेना के आईएनएस कोलकाता की एंट्री हुई। नेवी ने कहा कि आईएनएस कोलकाता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और अपने हेलीकॉप्टर और नौकाओं का इस्तेमाल करके एक भारतीय नागरिक सहित 21 चालक दल के सदस्यों को बचाया। इस दौरान युद्धपोत पर मौजूद चिकित्सा टीम द्वारा घायल चालक दल के सदस्यों का इलाज शुरू किया।

13 भारतीयों समेत चालक दल के सभी 23 सदस्य सुरक्षित

दो दिन पहले ही यानी 4 मार्च को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। अदन की खाड़ी में ही लाइबेरिया के ध्वज वाले कॉमर्शियल जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। इसकी मदद भी भारतीय नौसेना ने ही की। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि 13 भारतीय नागरिकों सहित मालवाहक जहाज का 23 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित है। कथित तौर पर कॉमर्शियल जहाज एमएससी स्काई-2 पर चार मार्च को भारतीय समयानुसार शाम लगभग सात बजे अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हमला किया गया था। भारतीय नौसेना ने जहाज के लिए युद्धपोत आईएनएस कोलकाता को तैनात किया था।

भारतीय नौसेना ने कहा, “हमले के बाद ‘मास्टर’ (पोत प्रभारी) ने जहाज पर धुआं उठने और आग लगने की सूचना दी। आईएनएस कोलकाता को तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए भेजा गया और भारतीय समयानुसार रात साढ़े 10 बजे तक घटनास्थल पर पहुंच गया।” इसमें कहा गया है कि मंगलवार को भारतीय नौसेना के 12 कर्मियों की एक विशेषज्ञ अग्निशमन टीम व्यापारिक जहाज पर चढ़ी और अग्निशमन प्रयास में सहायता प्रदान की। नौसेना ने कहा, “13 भारतीय नागरिकों सहित 23 कर्मियों का दल सुरक्षित है और जहाज अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।”