Breaking NewsBusiness

मुंबई हवाई अड्डे पर यातायात की स्थिति सुधरी, विमानों के आगमन में विलंब घटा : सरकार

मुंबई हवाई अड्डे पर यातायात की स्थिति सुधरी, विमानों के आगमन में विलंब घटा : सरकार

मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात में सुधार,  देरी से आने वाली उड़ानों की संख्या में कमी

परिधान निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं : एईपीसी

मुंबई
 नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि उसके द्वारा उठाए गए कदमों के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की स्थिति सुधरी है और देरी से आने वाली उड़ानों की संख्या में कमी आई है।

दो माह पहले मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर भीड़ को कम करने के लिए उड़ानों में कमी करने के साथ अन्य निर्देश दिए थे। शहर का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

मंत्रालय ने 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 और 16-24 फरवरी, 2024 की समय अवधि के बीच उड़ानों आगमन के आधार पर हवाई यातायात रुझानों की तुलना करते हुए कहा है कि उसके निर्देशों के वांछित नतीजे मिल रहे हैं। इसके अलावा मंत्रालय चीजों पर नजदीकी नजर रख रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि 16-24 फरवरी की अवधि के दौरान हवाई अड्डे पर 4,337 विमान आए। इनमें से एक भी उड़ान के आने में एक घंटे से अधिक की देरी नहीं हुई। वहीं 178 विमानों के आगमन में 30 से 60 मिनट का विलंब रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, 570 विमान तय समय से पहले आए, 2,469 विमान 0-15 मिनट की देरी से आए और 1,120 विमान 15-30 मिनट की देरी से आए।

वहीं दूसरी ओर 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान 14,476 विमान हवाई अड्डे पर आए। इनमें से 1,641 विमान एक घंटे से अधिक के विलंब से आए। वहीं 2,141 विमानों के आगमन में 30-60 मिनट तक, 2,083 विमानों में 15-30 मिनट तक और 3,632 विमान के आगमन में 0-15 मिनट तक की देरी हुई। वहीं कुल 4,979 विमान तय समय से पहले पहुंचे।

परिधान निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं : एईपीसी

नई दिल्ली
 परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) ने कहा है कि उद्योग टिकाऊ उत्पादन व्यवहार पर काम कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

परिधान निर्यातकों के संगठन एईपीसी के चेयरमैन सुधीर सेखरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच एफ – फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्टरी, फैक्टरी से फैशन, फैशन से विदेश – के माध्यम से कपड़ा निर्यात को बढ़ावा देने का मंत्र दिया है। इससे कपड़ा निर्यात क्षेत्र को ऊर्जा मिलेगी।

सोमवार को भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कपड़ा क्षेत्र को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए इस बात पर जोर दिया था कि यह क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सेखरी ने कहा कि यह एक्सपो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड इंडिया को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ''लंबे समय तक हमने ऐसे वैश्विक मानक वाली ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन नहीं किया था।''

भारत और जर्मनी ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

नई दिल्ली
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा सचिव बेनेडिक्ट ज़िमर के साथ भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
दोनों पक्षों ने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया, हिन्द प्रशांत में जर्मनी के साथ संभावित संयुक्त अभ्यास पर भी चर्चा हुई और संभावित रक्षा औद्योगिक परियोजनाओं और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने घनिष्ठ रक्षा साझेदारी और दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। रक्षा क्षेत्र में उच्च प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
इस बैठक का आयोजन जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस की पिछले वर्ष भारत यात्रा के बाद किया गया है।

 

error: Content is protected !!