गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 48 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 1 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 1 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 1 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 1 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 1 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
स्वास्थ्य

यह बीमारी बिना लक्षणों के, बिना इलाज के कैसे बचाए रोशनी को

ग्लूकोमा दरअसल आंख से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें आंख की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचने पर आंख की रोशनी कम होने लगती है। ये ऑप्टिक नर्व हमारे ब्रेन को किसी सीन से जुड़ी सारी सूचना भेजती है जबकि इसी के जरिए हम किसी चीज को पहचानने का काम कर पाते हैं। ऐसे में अगर कुछ वजहों से ऑप्टिक नर्व पर दबाव पड़े और वो कमजोर हो जाए तो चीजें पहचानने की क्षमता कमजोर हो जाती है और रोशनी कम होने लगती है।

शार्प साइट आई हॉस्पिटल्स में वरिष्ठ ग्लूकोमा चिकित्सक डॉ. विनीत सहगल बताते हैं कि ग्लूकोमा बीमारी में नजर जाने के बाद वापस नहीं आती। इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, केवल कंट्रोल किया जा सकता है। आंख का प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ने से आंख की नस कमजोर हो जाती है, तो फिर नजर धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

आंख की नस एक तार के समान होती है जो आंख को दिमाग से जोड़ती है। जब हमारी आंख कैमरे की तरह किसी भी चित्र को देखती है, तो यह चित्र इस नस के जरिए हमारे दिमाग तक पहुंच जाते हैं और तभी हम देख पाते हैं। इसमें कोई लक्षण नहीं होते हैं। बस समय- समय पर आंख की जांच करवाते रहना जरूरी है।

नजर का साइलेंट किलर

पारस हॉस्पिटल में हेड- ओप्थाल्मोलोजी डॉ. ऋषि भारद्वाज कहते हैं कि ग्लूकोमा को काला मोतिया के रूप में जाना जाता है। इसे 'साइलेंट थीफ ऑफ विजन' का नाम भी दिया गया है। क्योंकि ग्लूकोमा बिना किसी खतरनाक लक्षण के दृष्टि को नुकसान पहुंचाता है और अंधापन होने के लिए जिम्मेदार होता है। आप ग्लूकोमा से पीड़ित हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डायलेटेड रेटिना की जांच, आंखों का प्रेशर अन्य स्कैन और टेस्ट करवाने पड़ते हैं।

बच्चों को भी हो सकती है यह बीमारी

डॉ. विनीत सहगल कहते हैं कि आंखों से जुड़ा यह रोग बच्चों में जन्मजात या फिर बाद में भी हो सकता है। उनमें आंख का साइज बड़ा हो जाना, पानी निकलना, तेज रोशनी से घबराना, अंधेरे कमरे में ज्यादा बैठना, आंख की पुतली में सफेद दाग आना जैसे कुछ खास लक्षण होते हैं।

बड़े लोगों में ग्लूकोमा के प्रकार

बड़े लोगों में आमतौर पर ग्लूकोमा 40-45 साल की उम्र में दिखाई देता है। उनमें ग्लूकोमा दो तरह से हो सकता है- ओपन एंगल ग्लूकोमा जिसमें पानी का रास्ता बना रहता है। वहीं क्लोज एंगल में पानी का रास्ता सिकुड़ जाता है। ओपन एंगल ग्लूकोमा में आंख में प्रेशर बढ़ता जाता है और नस को नुकसान होता है। इसलिए इससे ग्रस्त मरीजों को बाद में ब्लाइंडनेस की समस्या आती है। क्लोज एंगल वालों की रोशनी को समय पर बचा सकते हैं।

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

अगर परिवार में ग्लूकोमा की हिस्ट्री है या जो डायबिटीज, ओबेसिटी, मायोपिया, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट के मरीज हैं, तो उन्हें ग्लूकोमा जल्दी होने का खतरा रहता है। अगर किसी ऑटो इम्यून बीमारी के लिए लंबे समय तक स्टेरॉयड का सेवन करते आए हैं या किसी एलर्जी के लिए स्टेरॉयड वाली दवाई आंखों में डालते हैं, तो उससे भी आंखों का प्रेशर बढ़ सकता है जो ग्लूकोमा का जोखिम बढ़ देता है।

आपकी आंख की कोई सर्जरी हुई है या कभी आंख में कोई चोट लगी है, तो भी ग्लूकोमा होने के चांस बढ़ जाते हैं। समस्या की पहचान के लिए विजुअल फील्ड टेस्ट किया जाता है, जिसे पेरीमेट्री भी कहते हैं। साल में एक बार ये टेस्ट जरूर कराएं।