State News

छठ मनाकर बिहार से लौट रहा था परिवार, नेशनल हाईवे पर बस से टकराई कार, मासूम की मौत…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बिहार से छठ पूजा मनाकर कार से रायपुर लौट रहा परिवार सड़क हादसे में बिखर गया। यह घटना अंबिकापुर से बिलासपुर नेशनल हाइवे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अंबिकापुर की तरफ से आ रही रॉयल बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी‌ कि बस पलटकर दूसरी तफर गिर गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। कार में चार लोग‌ सवार थे जिसमें से एक 14 साल से बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। 

उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड पर यह हादसा हुआ है। यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में कार बस से टकराई है। इस टक्कर में रॉयल बस भी पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर पुलिस के साथ 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे व्यक्ति को निकाला गया है। जिसमें से एक 14 वर्षी बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है। वही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताया जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चालक व अन्य लोगों को हल्की छोटे आई थी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई साथ ही दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए उन्हें रवाना कर दिया गया है। 

बिहार का रहने वाला है परिवार
बताया जा रहा है कि यह परिवार बिहार के पटना का रहने वाला है।  रायपुर में नौकरी करता था। यह सभी छठ पूजा के पर्व में अपने परिवार के पास गए हुए थे। रायपुर वापस लौट के दौरान यह हादसा हुआ है। कार में चार लोग सवार थे जिसमें अमित मिश्रा जिनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है वह गंभीर रूप से घायल है। वहीं पिंकी मिश्रा उम्र 35 साल और नैंसी मिश्रा उम्र 15 साल जो कि खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं। वही 14 साल के श्रेयांश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमित मिश्रा जोकि कार चला रहे थे और श्रेयांश उनके बाजू वाली सीट पर बैठा था। वहीं पिंकी और नैंसी पीछे वाली सीट पर बैठे थे।

error: Content is protected !!