viral news

कभी मुस्लिम, कभी हिंदू : धर्म बदल तीन बार की शादी… दूसरे पति संग देख तीसरे ने कर दी हत्या…

इम्पैक्ट डेस्क.

गाजियाबाद में मृत पाई गई भव्या शर्मा के मर्डर का खुलासा हो गया है। भव्या शर्मा की हत्या उसके पति विनोद ने की थी। विनोद ने बताया कि, भव्या अपने पूर्व पति के साथ अभी भी संबंध रखती थी इसलिए उसने चाकू से हत्या कर दी। भव्या आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एक कंपनी में नेटवर्किंग का काम करती थी। जानकारी के अनुसार, भव्या की तीन शादियां हुई थीं। पहले भव्या का नाम बेबी था वो शादी करके अंजलि बनी फिर तलाक लिया और अनीस से शादी कर अफसाना बनी। विनोद के साथ शादी हो जाने के बाद अफसाना से भव्या बन गई।

वीडियो कॉल पर पूर्व पति को देखा साथ, कर दी हत्या
भव्या ज्यादातर समय काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती थी। कुछ दिनों पहले किसी काम से वो इंदौर गई थी इसी दौरान पति के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए विनोद ने अनीस को उसके साथ देख लिया। घर वापस आने के बाद विनोद और भव्या दोनों ने खूब शराब पी उसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से भव्या की हत्या कर दी।

घर की कमाने वाली अकेली थी भव्या
विनोद से शादी करने के बाद अफसाना से भव्या बनी युवती की हत्या करने वाले पति विनोद ने बताया कि, भव्या किसी आयुर्वेदिक दवाईयां बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। भव्या के कमाए पैसों से ही उसका घर चलता था। लेकिन पूर्व पति के साथ देख लेने के बाद मौजूदा पति विनोद ने उसकी हत्या कर दी।

पूर्व पति से है एक बेटा
मिली जानकारी के अनुसार, भव्या की पहले शादी अनीस नामक व्यक्ति से हुई थी। अनीस से भव्या को एक बच्चा भी है। बच्चा अभी भव्या और विनोद के साथ ही रहता था। वो स्कूल भी जाता था। पूर्व पति से तलाक होने के बाद भी उससे संबंध रखना मौजूदा पति को रास नहीं आया और उसने हत्या चाकू पेट में घोप कर भव्या की हत्या कर दी।

error: Content is protected !!