State News

बस्तर विधानसभ चुनाव 2023 के परिणाम

Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर, 03 दिसम्बर। बस्तर संभाग के बारह विधानसभा क्षेत्रों में आठ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई, और चार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जीत हासिल कर पाई। इस चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज और वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मंत्री मोहन मरकाम चुनाव हार गए। एक ऐसा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जो सोलह वोटों से अपनी जीत दर्ज कराई। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण देव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जतिन जायसवाल को 29000 मतों से हराया। पूर्व में दोनों जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी थे।  चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनायक गोयल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदेश कांगे्रेस कमेटी अध्यक्ष, सांसद को 8040 मतों से हराया।  बस्तर विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रेस के प्रत्याशी बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीराम कश्यप को 5000 से अधिक मतों से हराया। बस्तर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पास ही थी।  दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चैतराम अट्टामी  अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी शहीद महेन्द्र कर्मा तथा विधाायक देवती कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा को 15256 मतों से हराया।  बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के महेश गागड़ा को 3046 से हराया। यह इस  विधानसभा से विक्रम मंडावी दोबरा विधायक बने। सुकमा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री कवासी लखमा लगभग 2000 मतों से भारतीय कम्यूनिष्ट के प्रत्याशी मनीष कुंजाम को हराया। यह सीट में पूर्व में कांग्रेस के पास थी। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदार कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन कश्यप को 14000 मतों से हराया। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विक्रम उसेंडी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  रूप सिंह पोटाई को 23700 मतों से हराया। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम उइके को 30000 मतो ंसे हराया। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के आशा राम ने बस्तर संभाग सहकारी बैंक के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा को 16 मतों से हराया।  केशकाल विधानसभा क्षेत्र से प्रशासनिक अधिकारी कोंडागांव में कलेक्टर रहे निलकंठ टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी विधानसभ के उपाध्क्ष संतराम नेताम को 6150 मतों से हराया। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री लता उसेंडी ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंत्री मोहन मरकाम को 18588 मतों से हराया।

error: Content is protected !!