National News

उत्तराखंड में बारिश का कहर : मजदूरों की झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिरी… 7 मजदूर मलबे में दबे, 2 की मौत…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कुमाऊं में बारिश के कारण मलबे में दबकर अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह  नैनीताल जिले के धारी ब्लाक के चौखुटा गांव में बारिश के दौरान मजदूरों की झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिर गई। इस दौरान सात मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, खैरना में झोपड़ी में पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। 

भूस्खलन से मलबे में दबे दो बच्चों की मौत
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस दौरान दो बच्चे मलबे में दब गए। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। उधर, बाजपुर में लेवड़ा नदी उफान पर आ गई। जिससे मुख्य बाजार और कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भर गया। पानी भरने से लोगों के घरों का सामान भी पूरी तरह खराब हो गया है। वहीं, बाजपुर में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!