State News

केंद्रीय परिवहन कानून के खिलाफ प्रदर्शन बिलासपुर एनएच पर लगा जाम… पुलिस तैनात पर समाधान नहीं… देखें विडियो

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में नए साल की सुबह ही बिलासपुर से रायपुर पहुंचने वाले और रायपुर से बिलासपुर जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। एनएच पर ट्रकों ने केंद्रीय कानून के खिलाफ अपना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीजी इम्पेक्ट को विडियो भेजकर वाकया की जानकारी दी है। मौके पर बिलासपुर एडिशनल एसपी अर्चना झा पहुंची हुई हैं। पर अब तक सुलह का रास्ता तय नहीं हो सकता है। देखें विडियो किस तरह से एनएच पर ट्रकों ने जाम लगाया है।

दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने एनएच पर टायर भी जलाए हैं। एंबुलेंस भी जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस बातचीत कर रही है। जाम खुलने के बाद भी करीब दो घंटे तक मार्ग सुगम होने का समय लग सकता है। फिलहाल जाम की स्थि​ति बनी है।

simaga me bhi jaam

error: Content is protected !!