शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 11 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 56 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 56 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 56 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 56 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 56 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 56 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 1 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 2 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 3 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 3 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
खेल

प्रो लीग: घरेलू चरण में ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का सामना करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

प्रो लीग: घरेलू चरण में ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का सामना करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

घोषाल वाशिंगटन में स्क्वाश ऑन फायर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील ने कहा- हम हैदराबाद में प्लेऑफ़ खेलने के लिए उत्साहित

राउरकेला
भारतीय महिला हॉकी टीम यहां सप्ताहांत प्रो लीग मुकाबलों में जब ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भिड़ेगी तो उसकी नजरें घरेलू सरजमीं पर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने पर टिकी होंगी।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम एफआईएच प्रो लीग के मौजूदा सत्र में शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रही है और उसने छह में से पांच मैच गंवाए हैं।

पहले मैच में चीन के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के बाद भारत को नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी। भुवनेश्वर चरण के अंतिम मैच में भारत ने अमेरिका को 3-1 से हराया।

राउरकेला चरण के पहले मैच में भारत ने शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन चीन ने वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। भारत इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ भी 0-1 से हार गया।

नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भारत की रक्षापंक्ति ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन टीम के आक्रमण में पैनेपन की कमी दिखी और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के मामले में भी टीम पिछड़ गई।

सविता ने कहा, ''हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला मुकाबला हार गए थे लेकिन इस बार हमारा ध्यान जीत हासिल करने पर है और हम अपना शत प्रतिशत देंगे।'' उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया हमारे समान शैली में खेलता है। उनकी फिनिशिंग शानदार है। हमारा लक्ष्य उन्हें रोकना और आमने-सामने की लड़ाई जीतना होगा।''

ऑस्ट्रेलिया को हाल के दिनों में भारत के खिलाफ अधिक अनुकूल परिणाम मिले हैं जिसमें इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में 3-0 की जीत भी शामिल है। मेजबान टीम 2020 ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली 1-0 की जीत को दोहराने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर भारत ने पिछले छह मैच में अमेरिका के खिलाफ चार जीत दर्ज की हैं। प्रो लीग का दूसरा चरण बेल्जियम और इंग्लैंड में होगा जो मई-जून में खेला जाएगा।

घोषाल वाशिंगटन में स्क्वाश ऑन फायर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली
 भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने गुरुवार को अमेरिका के स्पेंसर लवजॉय को कड़े मुकाबले में 3-1 से हराकर वाशिंगटन में चल रहे स्क्वाश ऑन फायर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सैंतीस साल के घोषाल ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए स्थानीय खिलाड़ी स्पेंसर को 4-11, 11-8, 11-4, 13-11 से हराया। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी और छठे वरीय घोषाल को इस 51 हजार 500 डॉलर इनामी पीएसए विश्व टूर ब्रॉन्ज प्रतियोगिता के पहले दौर में बाई मिली थी।

घोषाल क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय विक्टर क्रोइन से भिड़ेंगे। गत राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार को हालांकि मिस्र के दूसरे वरीय यूसेफ सोलिमान ने 11-6, 11-8, 11-2 से हराया। तमिलनाडु के सेंथिलकुमार ने पहले दौर में ब्रिटेन के मार्क ब्रोएकमैन को 22 मिनट में 11-4, 11-4, 11-2 से हराया था।

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील ने कहा- हम हैदराबाद में प्लेऑफ़ खेलने के लिए उत्साहित

पंचकुला
प्रो कबड्डी लीग का समापन होने में सिर्फ दस दिन बाकी है। पांच टीमों ने पहले ही हैदराबाद में होने वाले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हरियाणा स्टीलर्स को अंतिम प्लेऑफ़ स्थान पर कब्जा करने के लिए केवल एक जीत की आवश्यकता है। इसके बाद वह प्लेऑफ़ चरण में पुनेरी पलटन, जयपुर पिंक पैंथर्स, दबंग दिल्ली के.सी., पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स के साथ शामिल होने जाएगा।

हैदराबाद में कबड्डी के दीवाने फैन्स के सामने खेलने के बारे में पूछे जाने पर जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, हैदराबाद में फैन्स हमारा बहुत समर्थन करते हैं। राहुल चौधरी, जो प्रो कबड्डी लीग के पोस्टर बॉय हैं, हैदराबाद में सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। मुझे लगता है कि प्लेऑफ़ के दौरान अधिकांश फैन्स हमारा समर्थन करेंगे। हम हैदराबाद में प्लेऑफ़ खेलने के लिए उत्साहित हैं।

पंचकुला चरण में बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच के बाद अपने प्लेऑफ़ मुकाबले के लिए एक सप्ताह के ब्रेक के बाद दबंग दिल्ली के.सी. प्लेऑफ का रूख करेगी। उसके कप्तान आशु मलिक ने कहा, हम अपने प्लेऑफ़ मैच से पहले एक सप्ताह के ब्रेक के दौरान कड़ी मेहनत करेंगे। कोच ने निश्चित रूप से हमारे लिए एक प्रशिक्षण दिनचर्या को ध्यान में रखा है और हम उसके अनुसार काम करेंगे ताकि उन महत्वपूर्ण मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

इस बीच, पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने कहा कि उनके आखिरी लीग-स्टेज मैच और सेमीफाइनल के बीच का अंतर खिलाड़ियों को किसी भी तरह की चोट से उबरने में मदद करेग।

असलम ने कहा, हमारे आखिरी लीग मैच और सेमीफाइनल के बीच लंबा गैप होगा। इस से हमें कठिन अभ्यास करने और अपनी रणनीति तैयार करने का समय मिलेगा। सभी खिलाड़ियों के पास आराम करने और सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से फिट होने का समय होगा। हम अपने हाल के मैचों में की गई गलतियों को भी सुधारेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखायेंगे।"

प्लेऑफ़ मैचों में अतिरिक्त दबाव के बारे में इनामदार ने कहा, नॉकआउट मैचों में निश्चित रूप से अधिक दबाव होता है। हमें दबाव को अच्छी तरह से संभालना होगा। हमने पिछले सीज़न में सेमी और फ़ाइनल खेला था। लीग चरण के दौरान आपके पास हार के बाद वापसी करने का हमेशा मौका होता है, लेकिन आप नॉकआउट खेलों में ऐसा नहीं कर सकते।

पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स ने शीर्ष दो में जगह पक्की कर ली है, जबकि दबंग दिल्ली के.सी., पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स वर्तमान में अंक तालिका में क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।