Technology

अब अपने पुराने सेटअप बॉक्स से पाए छुटकारा और पाए 1500 रुपए, जाने

Airtel की तरफ से कई ऑफर्स दिए जाते हैं। खासकर Jio के मार्केट में एंट्री करने के बाद Airtel नए ऑफर्स लाता रहता है। अब कंपनी की तरफ से यूजर्स को एक और नया ऑफर दिया जा रहा है। इसकी मदद से आप पुराना सेटअप बॉक्स वापस करने के बाद 1500 रुपए की राशि हासिल कर सकते हैं। हम आपको Xstreme Box की सिक्योरिटी डिपॉजिट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Xstreme यूजर्स को पेश किया गया एक नया सेटअप बॉक्स है। इस टीवी के साथ फिट करने के बाद नॉर्मल टीवी भी स्मार्ट बन जाता है। लेकिन इसे जब आप फिट करवाते हैं तो साथ में सिक्योरिटी डिपॉजिट ली जाती है। इस डिपॉजिट का मतलब होता है कि आप जब सेटअप बॉक्स वापस करेंगे तो ये भी साथ में वापस कर दी जाएगी।

आमतौर पर इस सर्विस के लिए यूजर्स से 1500 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट ली जाती है। लेकिन बाद में जब आप कनेक्शन हटवाते हैं और इसे कंपनी को वापस करते हैं तो आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस मिल जाती है। आपके लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो सेटअप बॉक्स वापस करना चाहते हैं।

कंपनी की नीतियों के अनुसार, Airtel Xstreme की सिक्योरिटी डिपॉजिट को वापस हासिल किया जा सकता है। बस आपको इसे समय के अनुसार ही वापस करना होगा और कंपनी की पूरी नीतियों को फॉलो करना होगा। इसके लिए आपको 12 महीने या उससे ज्यादा सेवाओं का उपयोग करना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सेटअप बॉक्स को वापस करने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट को हासिल कर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो इससे यूजर्स को काफी फायदा होने वाला है। Airtel के इस नए ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आप कस्टमर केयर की मदद से भी ये वापस कर सकते हैं।

error: Content is protected !!