Big news

अरुण जेटली के सपनों को निर्मला सीतारमण ने दी उड़ान… एकलव्य स्कूलों में होगी 38800 शिक्षकों की भर्ती…

इम्पैक्ट डेस्क.

Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले 3 वर्षों में देश के 740 एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इन स्कूलों में 3.5 लाख आदिवासी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ( EMRS ) के बजट में 1418.04 करोड़ रुपये से 581.96 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में 1418.04 करोड़ रुपये का बजट था जो 2022-23 में बढ़ाकर 2,000 करोड़ कर दिया गया । यह योजना आदिवासी छात्रों के लिए चलाए जा रहे आवासीय विद्यालयों की मदद करती है। 

आपको बता दें कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने साल 2018 के बजट सत्र में आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल खोलने की योजना का ऐलान किया था। इस स्कूलों में आदिवासी बच्चों को शिक्षा देने के अलावा आदिवासी अंचल की स्थानीय कला, संस्कृति, खेलों और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाता है।

सरकार ने दिसंबर 2022 में संसद में जानकारी दी थी कि एकलव्य स्कूलों में 41 फीसदी पद ( 2,892) खाली पड़े हैं। 

error: Content is protected !!