CrimeDistrict SukmaNaxal

सुकमा में नक्सलियों ने की धारदार हथियार से पूर्व उप सरपंच की हत्या… शव को सड़क किनारे फेंका…

इंपैक्ट डेस्क.

सुकमा। छत्तीसगढ़ एक नक्सल प्रभावित राज्य है। यहाँ आए दिन नक्सली हमला करते है। सुकमा में नक्सलियों ने बुधवार देर शाम धारदार हथियार से पूर्व उप सरपंच की हत्या कर दी। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। वह मछली पकड़ने के लिए गया था, लौटते समय नक्सलियों ने उसे घेरकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों NAXALITE  ने उसकी हत्या की है। इससे पहले नक्सली उसके पिता और भाई की भी हत्या कर चुके थे। कोंटा थाना पुलिस को गुरुवार सुबह इसकी सूचना मिली। बटेर गांव निवासी मांडवी देवा बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था। वह परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रहता था। वह बुधवार देर शाम मछली पकड़ने के लिए निकला था। बाकी साथियों के साथ जब वह मछली पकड़ कर घर लौट रहा था तो रास्ते में 20 से 25 नक्सलियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक भाग गए। पुलिस को वारदात का पता सुबह चला। पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पंचनामा भर परिजन को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले नक्सलियों ने माड़वी देवा के पिता और भाई को भी मुखबिर का आरोप लगा कर मौत की सजा दी थी। इस हत्याकांड के बाद परिवार सहित गांव में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि माड़वी देवा की हत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है, लेकिन उसे भी पुलिस मुखबिरी के शक में मारे जाने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!