cricket

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बनी

नई दिल्ली
मुंबई इंडिंयस की टीम ने आईपीएल 2024 में भले ही लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है लेकिन टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम जारी सीजन में दूसरी बार 230 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब हुई है। मुंबई ने 24वीं बार आईपीएल में 200 प्लस का स्कोर बनाया है।

मुंबई इंडिंयस ने 20 ओवर में 234 रन बनाए हैं। इसी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों ने 24-24 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 29 बार ये कारनामा किया है। पंजाब किंग्स ने 22 बार और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 21 बार ये कारनामा किया है।

एक टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। टीम ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में 112 रन ठोके थे। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स मैच है, जिसमें 96 रन बने। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच है, इस मैच में 96 रन बने।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बेंगलुरु और मुंबई के नाम है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 बार 200 प्लस स्कोर बनाया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 बार ये कारनामा किया है।
 

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर
6 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
6 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

आखिरी 5 ओवर में एक टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
112 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
96 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2023
96 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े, 2024*
91 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ईडन गार्डन्स, 2019

आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
29 – चेन्नई सुपर किंग्स
24 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
24 – मुंबई इंडियंस
22 – पंजाब किंग्स
21 – कोलकाता नाइट राइडर्स

 

error: Content is protected !!