Big newsState News

झुग्गियों में लगी भीषण आग… 7 लोगों की मौत…

इंपैक्ट डेस्क.

नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को आधी रात सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची।

इस आग में 7 झोपड़ियों के चपेट में आने की जानकारी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आस-पास की बताई जा रही है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये घटना बीती रात हुई। उन्हें सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी में आग लग गई है। सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने के प्रयास किए गए। इस दौरान फायर सर्विस को 7 जले हुए शव मिले। दिल्ली दमकल विभाग ने इन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।

error: Content is protected !!