District Dhamatri

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ… 3 बच्चों को बना चुका था अपना शिकार…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

धमतरी। नगरी-सिहावा इलाके में दहशत फैला रहा आदमखोर मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के कब्जे में आ गया है। तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया है।

नगरी-सिहावा इलाके में लोग पिछले 6 महीने से दहशत में थे। मादा तेंदुए ने 3 मासूमों को शिकार बनाया था।

तेंदुए को पकड़ने वन विभाग ने 5 पिंजरे  लगाए थे। सिहावा मंदिर के पास तेंदुए को कैद किया गया है। डीएफओ सहित विभाग के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!